नवगछिया : मकनपुर रेल फाटक के पास बन रहे रेल ओवरब्रिज के काम का निरीक्षण करने शनिवार सुबह एसडीओ उत्तम कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव पहुुंचे। इस दौरान मकनपुर चौक से लेकर रेलवे फाटक तक ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान सड़क जर्जर हो गई है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। उसको लेकर एसडीओ ने पथ निर्माण विभाग को 48 घंटे के अंदर जर्जर सड़क की मरम्मत कराने का सख्त निर्देश दिया है।

एसडीओ ने पुल निर्माण निगम और ठेकेदार को निर्देश दिए कि है कि बरसात के दौरान सड़कों पर जल जमाव की स्थिति हो रही है उसको लेकर कार्य के दौरान कच्चा नाला का निर्माण कर जमने वाले पानी को निकाला जाए वही गढ़ों को भरने का भी निर्देश दिया है । एसडीओ ने पुल निर्माण और सड़क निर्माण को लेकर खोदे गए गड्‌ढे के पास लाल झंडी लगाने और कार्यस्थल को ग्रीन पर्दे से ढंकने के निर्देश भी दिए। कंपनी सदा निप्पल निर्माण निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि 48 घंटे में मरम्मत का कार्य पूरा नहीं होता है तो बरसात भर उन्हें नीचे जमीन स्तर पर कार्य नहीं करने दिया जाएगा।

बता दे की नवगछिया स्टेशन रोड में बरसात के कारण जल जमाव की स्थिति सड़क पर हो रही थी जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी और कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा जनहित के कार्य को लेकर पानी निकासी के लिए नल का निर्माण करवाया जा रहा था जिसे रेलवे ने रोक दिया है इसके कारण कार्य अभी तक है

एसडीओ उत्तम कुमार ने कहा कि बरसात के दिनों में जल जमाव की स्थिति होती है ऐसे में नाला निर्माण का कार्य जनहित के लिए है जिसे हर हाल में करवाया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *