नवगछिया : ज्योतिषाचार्य दयानद पांडेय, साल का पहला सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने वाला है। अप्रैल के महीने में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। इस साल अमावस्या के दिन 8 अप्रैल, सोमवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। रात के वक्त साल के पहले सूर्य ग्रहण की शुरुआत होगी। सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना विशेष तौर पर जरूरी माना जाता है। इसलिए आइए जानते हैं साल के पहले सूर्य ग्रहण का समय, तारीख, सूतक काल और अन्य जरूरी डिटेल्स-
Total Downloads: 167
2024 का पहला सूर्य ग्रहण कब?
2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन लगेगा। 8 अप्रैल की रात 09 बजकर 12 मिनट पर साल के पहले सूर्य ग्रहण की शुरुआत होगी, जो रात्रि 1 बजकर 25 मिनट तक रहने वाला है।
सूतक लगेगा?
ज्योतिष विद्या के अनुसार, सूर्य ग्रहण लगने के लगभग 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, जो ग्रहण के खत्म होने तक रहता है। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए और न ही भगवान को स्पर्श करना चाहिए।

सूर्यग्रहण के दौरान क्या न करें?
जिन जगहों पर ग्रहण दिखेगा, वहां पर सूतक 12 घंटे पूर्व लग जाएगा। सूतक काल में वृद्ध और बीमार लोगों को छोड़ कर भोजन आदि करने से बचें। ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को फल, सब्जी आदि काटने एवं नुकीली वस्तु के प्रयोग से बचना चाहिए।
सूर्य ग्रहण कहां लगेगा?
साल का पहला सूर्य ग्रहण अमेरिका के 13 राज्यों में दिखाई देगा। इस ग्रहण को यूरोप, कनाडा, आयरलैंड, दक्षिण-पश्चिम, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, पश्चिम एशिया, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव और इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में देखा जा सकता है।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें?
ग्रहण काल में भगवान श्री कृष्ण जी के नाम का स्मरण करते रहें। ग्रहण के पूर्व गर्भवती महिलाओं एवं अन्य जीव-जंतु और वस्तुओं पर गेरू डाल दें। पानी, भोजन आदि में तुलसी की पत्तियां डाल दें। ग्रहण के बाद स्नान आदि निवृत होकर यथा शक्ति दान कर सकते हैं।
