नवगछिया के तिनटंगा दियारा में गंगा नदी में गुरुवार की सुबह नाव हादसे की शिकार हो गई । हादसे में दो की मौत हो गई वहीं 10 लोग तैर कर बाहर निकल गए। हादसे में 30 से ज्यादा लोग लापात बताए जा रहे है। लोगों के मुताबिक नाव पर पचास लोग सवार थे। सभी नदी पारकर खेती के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। पुलिस और प्रशासन को सूचना दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है।

इनमें से 30 को सुरक्षित निकाल लिया गया है,जबकि 20 लापता लोगों की तलाश अब भी जारी है। एक महिला का शव भी नदी से निकाला गया है।

मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के नवगछिया के गोपालापुर तीन टंगा जहाज घाट के पास यह हादसा हुआ। नाव से मजदूर और किसान गंगा नदी के उस पास मकई की बुवाई के लिए जा रहे थे। करीब 50 लोग नाव पर सवार थे। इसी दौरान नाव पलट गई। नाव पलटने के तुरंत बाद स्‍थानीय लोगों ने डूब रहे लोगों को बचाने की पहल की। गोताखोरों ने करीब 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सूचना पर गोपालपुर थाने की पुलिस के अलावा जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए हैं। एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची है। एनडीआरएफ के जवान स्‍थानीय लोगों की मदद से रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चला रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अभी भी करीब 20 लोग लापता हैं। नदी से सुरक्षित निकाले गए लोगों को पानी में कुछ समय तक डूबे रहने की वजह से एहतियातन गोपालगंज सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *