नारायणपुर । बलहा गांव में ग्लोबल क्रेडिट कैपिटल लिमिटेड के कर्मी ने 500 महिलाओं से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। बीते शुक्रवार को शिकायत मिलने पर भवानीपुर पुलिस ने मकान मालिक पप्पू कहार के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 44
बलहा, शाहपुर, मौजमाबाद, गनौल की महिलाओं ने बताया कि ग्लोबल बैंक कर्मी ने पांच हजार रुपये ग्रुप लोन देने को लेकर लिया। कहा कि अगले दिन आपके खाते में 46 हजार सात सौ रुपये जाएगा।
जब बैंक कर्मी को खोजने लगे तो सब फरार थे। सभी पप्पू कहार के यहां किराये में रहते थे। थानाध्यक्ष प्रभारी शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
