नवगछिया । खैरपुर कदवा के दुर्गा मंदिर परिसर में तीन दिवसीय रामधुन संकीर्तन महायज्ञ के पूर्व संध्या पर गाजे बाजे के साथ 551 कन्याओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा यज्ञ स्थल से कदवा के फोरलेन सड़क होते हुए, बाबा बिशु राउत पुल समीप कोसी नदी पहुंच कर कलश में जलभरी कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
शोभा यात्रा में नवगछिया जिला पार्षद नंदनी सरकार के साथ पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि शामिल थे। वहीं समस्त ग्रामवासियों की ओर से आयोजित इस यज्ञ को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा था। यज्ञ के साथ साथ मेले का भी आयोजन किया गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
