नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के द्वारा स्टूडेंट ऑफ सेवा के तत्वाधान में निः शुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में किया गया जो कि अष्टमी से लगातार दिन – रात  दसवीं पूजा तक चलेगा।  कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर  मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आर सी रॉय, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षिका मीरा झा, श्री राम कुमार साहू , विशिष्ट अतिथि अभाविप के एसएफएस के प्रांत संयोजक भारत सिंह जोशी, वि वि संयोजक संजय झा, अभाविप के नगर अध्यक्ष प्रो अमरेन्द्र सिंह एवं नगर मंत्री विश्वास वैभव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने किया। नगर मंत्री विश्वास वैभव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धा भाव के साथ निः शुल्क सेवा शिविर का आयोजन कर रहे हैं। यह सेवा शिविर अष्टमी पूजा से दसवीं पूजा तक रहेगा जिसमे श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क पेयजल सेवा, चिकित्सा सेवा एवं निः शुल्क पादुकालय सेवा की व्यवस्था रहेगी। जिसमें सभी काउंटर पर सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। एसएफएस के प्रांत संयोजक भरत सिंह जोशी ने कहा अभाविप के सेवा कार्यों की चर्चा की। मुख्य अतिथि आर सी रॉय सहित सभी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी।

मौके पर अभाविप के विश्व विद्यालय संयोजक संजय झा, जिला संयोजक पंकज कुमार, एसएफएस जिला संयोजक अनुज चौरसिया, मेला समिति के बबलू चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा, सह मंत्री शिवम झा, सोशल मीडिया प्रमुख विभूति झा, ऋतु राज, कोमल राज, आकांक्षी प्रिया, कृष्ण कुमार, बाबूलाल कुमार, ब्यूटी कुमारी जुली कुमारी, सोनाली कुमारी, बालकृष्ण, विक्की, संध्या, अश्विनी कुमार, विश्वजीत चौधरी, डबलू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *