नवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ कामर्स काॅलेज में शुक्रवार की शाम 15 की संख्या में आए असामाजिक तत्वों ने कॉलेज के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। इसमें आदेशपाल दीप नारायण मंडल का हाथ टूट गया जबकि कॉलेज के अन्य कर्मियों को भी चोटें आई हैं। आदेशपाल दीप नारायण मंडल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राचार्य मोहम्मद नईम उद्दीन ने नवगछिया थाना में विकास कुमार व प्रहलाद कुमार सहित 15 अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज की चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान विकास कुमार व प्रहलाद कुमार 15 की संख्या में असामाजिक तत्वों के साथ हरवे हथियार से लैस होकर आए और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे।

कॉलेज के बगल के विकास कुमार की जमीन है। इसलिए वह इसका विरोध कर रहा है। इस संबंध में विकास कुमार ने एसडीओ को आवेदन दिया था। इसके बाद सीओ को इसकी जांच का आदेश बीडीओ ने दिया था। जानकारी के अनुसार कॉलेज में संध्या चार बजे अंचल की नोटिस प्राप्त होती है।

इसके बाद संध्या पांच बजे कॉलेज में घेराबंदी के विवाद को लेकर असमाजिक तत्वों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। वहीं मारपीट के संदर्भ में दूसरे पक्ष के द्वारा भी प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। जिसमे कॉलेज के कर्मचारियों को नामजद किया गया है। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि कॉलेज के बगल में 50-60 लोगो ने जमीन खरीद की है। प्लॉटर ने कॉलेज की जमीन को ही रास्ता दिखा दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *