बनारसीलाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में शुक्रवार की शाम दबंगों और असमाजिक तत्वों द्वारा कालेज परिसर में घुसकर शिक्षक और कर्मियों के साथ की गई मारपीट के विरोध में शनिवार की सुबह से ही महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव, सचिव रामानंद सिंह और शिक्षक प्रतिनिधि राज किशोर सिंह के नेतृत्व में सभी शिक्षक और कर्मियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल कर दी।

जिससे महाविद्यालय में शनिवार को पठन पाठन और कार्यालय कार्य पूरी तरह से बाधित हो गया। जिसकी सूचना महाविद्यालय के अध्यक्ष और सचिव तथा कुलपति को भी दे दी गई। महाविद्यालय में हड़ताल की सूचना मिलते ही महाविद्यालय के अध्यक्ष सह प्रताप विश्वविद्यालय जयपुर राजस्थान के कुलपति डॉ उग्र मोहन झा, सचिव सह विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने महाविद्यालय पहुंच कर पूरी स्थिति का जायजा लिया।

साथ ही सारे शिक्षकों और कर्मियों से वार्ता कर आश्वस्त किया कि हर हाल में महाविद्यालय का विकास कार्य जारी रहेगा। साथ ही कहा कि मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल आदेशपाल दीपनारायण मंडल का पूरा इलाज महाविद्यालय के खर्चे पर अब निजी क्लिनिक में कराया जाएगा।

इसके बाद महाविद्यालय अध्यक्ष डॉ उग्र मोहन झा, सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा और प्रधानाचार्य मो. नईम उद्दीन नवगछिया पुलिस अधीक्षक निधि रानी से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया तथा एक ज्ञापन भी दिया। जहां मौके पर ही एसपी नवगछिया निधि रानी द्वारा पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन भी दिया गया। इसके बाद सचिव और अध्यक्ष ने महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मियों से कहा कि अगले दिन से महाविद्यालय का सारा काम काज सुचारू रूप से चलाया जा सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *