नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मंगलवार को जन्मी एक नवजात बच्ची की देर रात करीब 11:30 बजे मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

मधुरापुर गांव निवासी रूपेश कुमार और उनकी पत्नी राखी कुमारी ने बताया कि प्रसव के समय जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे, लेकिन जन्म के बाद बच्ची रो नहीं रही थी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने जल्दबाजी में बच्ची को उन्हें सौंप दिया और समुचित इलाज व निगरानी नहीं की गई।

नवजात की मौत की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजन अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इस संबंध में CHC प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर द्वारा बच्चे की जांच की गई थी और उस समय स्थिति सामान्य बताई गई थी। परिजनों को कुछ समय बाद न्यूरोलॉजिकल विशेषज्ञ से जांच कराने की सलाह दी गई थी। उन्होंने कहा कि नवजात की मौत के कारणों की जांच के लिए सभी डॉक्टरों की बैठक कर मामले की समीक्षा की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *