नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दो हाइवा ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों हाइवा खगड़िया से पूर्णिया की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल चालक को तुरंत बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *