नवगछिया : एसडीएम उत्तम कुमार ने मंगलवार को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्याऊ के पास गंदगी देख नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गर्मी का समय है। ऐसी स्थिति में प्याऊ के पास गंदगी घातक है। इसकी नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधक को जल्द साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।

इसके बाद लू के मरीजों के लिए बनाए गए कक्ष का जायजा लिया। कक्ष में कुछ कमी मिली, जिसे दूर करने का निर्देश अस्पताल प्रबंधक को दिया। एसडीओ ने बताया कि तपिश को देखते हुए लू के रोगियों के लिए एक एयरकंडीशन कक्ष और तमाम सुविधाएं उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद अस्पताल परिसर में खड़ी एम्बुलेंस में सुविधाओं की भी जांच की। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में बेड और कोरोना के मद्देनजर ऑक्सीजन की व्यवस्था का भी जायजा लिया।

मकंदपुर चौक के दोनों ओर से हटवाया अतिक्रमण

एसडीओ ने मकंदपुर चौक के पास नवगछिया बाजार और सैदपुर जाने वाली सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटवाया। दरअसल, कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि मकंदपुर चौक के पास अतिक्रमण के कारण जाम लगता है। इसके बाद एसडीओ खुद पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और कब्जा हटवाया। वहीं बाजार आने के क्रम में एक व्यक्ति भारी मात्रा में प्लास्टिक लेकर जा रहा था। पूछताछ के आधार पर उन्होंने संबंधित दुकान में छापेमारी भी की और प्लास्टिक जब्त कर लिया। इसके बाद मकंदपुर चौक, बाल भारती के पास प्याऊ का भी निरीक्षण किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *