नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ई अखिलेश कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में सोमवार को मार्क्स चेकिंग अभियान चलाया गया. सोमवार की दोपहर दोनो पदाधिकारी जांच के लिए नवगछिया बस स्टैंड के पास एनएच 31 पर पहुंचे. जहां उन्होंने बस एवं ऑटो की जांच की.

Whatsapp group Join

जांच के दौरान ऑटो एवं बस में पाया गया कि यात्रा के दौरान न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है यात्रा करने वाले अधिकांश यात्री माक्स भी नहीं पहने हुए हैं।जांच अभियान ले दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने वाहन चालकों को सबाड़ी बैठने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कोविड 19 को लेकर जो भी प्रोटेक्शन जैसे मास्क एवं सेनेटाइजर की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया.

जांच के दौरान जिन लोगो ने मास्क नहीं पहने थे उन लोगों को जुर्माना किया गया. चेकिंग अभियान के दौरान कुल 81 लोगो से जुर्माना वसूला गया। सभी लोगों से कुल 4050 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *