नवगछिया। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को नवगछिया बाजार के नाका 1 और नाका 2 का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसपी ने नाका में रहनेवाले पुलिसकर्मियों से उसकी समस्याएं पूछी। एसपी ने कहा कि आपलोग बाजार में दस घण्टा ड्यूटी करें, सुबह पांच बजे तक ड्यूटी करनी है। किसी भी प्रकार की अपराध की घटना नहीं घटे इसका ध्यान रहे।

एसपी ने बाजार में मुस्तैदी से ड्यूटी करने पर नाका 2 के हवलदार मोतीचंद महतो को 1000 रुपया पुरस्कार प्रदान किया। एसपी ने कहा कि आपलोगों को बैटरी और टार्च भी मिलेगा लेकिन रात्रि ड्यूटी ठीक ढंग से होना चाहिए। नाका में रामचन्द्र हवलदार सहित सभी पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

