नवगाछिया: प्रखंड के नवादा के सुगंठिया गांव में सोमवार को लगी भीषण आग में 13 घर जलकर खाक हो गए। घर में रखे बर्तन, फर्नीचर, अनाज सहित सारा समान जलकर खाक हो गया। इस घटना के बाद से सभी पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये। इस दौरान घटना पर कुछ देर भागदौड़ मच गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
Total Downloads: 100
आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता तो नहीं चल पा रहा है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि कूड़े में लगाई गई आग की चिंगारी से घर में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गंगा दियारा के ग्रामीण पहुंचे और पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार मंडल, पंसस प्रमोद मंडल के नेतृत्व एवं फायर बिग्रेड की कर्मियों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस दौरान खरीक पुलिस व प्रमुख झारी यादव भी पहुंचे। प्रमुख ने यथासंभव मदद का आश्वासन दिया। पीड़ितों ने कहा कि अब हमलोगों के पास खाने के लिए एक दाना अनाज भी नहीं बचा।लंबे अरसे की कमाई आग के एक झोंके में बर्बाद हो गई।
