नव्गछिया। खरीक बाजार पंचायत के उपमुखिया का चुनाव पर्यवेक्षक सह डीसीएलआर अपर्णा कुमारी व बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार की मौजूदगी में हुआ। दो वार्ड सदस्य रुकेश कुमार दास व निवर्तमान उपमुखिया आजाद अंसारी ने अपना-अपना दावा पेश किया।

गुप्त मतदान में रूकेश कुमार दास को नौ तो आजाद अंसारी को सात मत मिले। बीडीओ ने रूकेश कुमार दास को विजेता घोषित किया। इधर, विधि-व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ मुस्तैद दिखे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *