नारायणपुर – प्रखंड के नागर उच्च विद्यालय पहाड़पुर के प्रांगण में तीन दिवसीय श्री श्री 108 महायज्ञ का उद्धघाटन सोमवार को जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के मुखिया ईशो यादव, उपसरपंच अमरेंद्र कुमार उर्फ बाबुसाहब, ग्लैक्सी परिवार के अध्यक्ष डॉ सियाराम शर्मा, नीलम देवी एवं विश्व मानवाधिकार परिषद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

वहीं महायज्ञ को लेकर लगभग 251 कुंआरी कन्या व नवविवाहित ने भव्य कलश शोभा यात्रा में शामिल हुए. कलश यात्रा पहाड़पुर, आशाटोल, नारायणपुर, मधुरापुर बाजार, बलाहा का भ्रमण कर गंगा घाट से पंडित के मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर मधुरापुर बाजार, नारायणपुर, मनोहरपुर, रायपुर, आशाटोल एवं पहाड़पुर होकर पुन: यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया. कलशशोभायात्रा में आसपास के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

यज्ञ छह फरवरी को शाम चार बजे समाप्त होगी. मौके पर बिंदेश्वरी शर्मा, दिवाकर शर्मा, सचिन कुमार,अजय शर्मा, ज्योतिष शर्मा, अच्छेलाल शर्मा, जयहिंद शर्मा, अजीत शर्मा, शंकर शर्मा, अमित कुमार युवा सरपंच, कुमार गौरव, चंदन कुमार, नंदन कुमार , यशपाल शर्मा, पप्पू शर्मा, भगवान दास, सुधीर शर्मा, कैलाश शर्मा, यौगेन्द्र शर्मा, भूवनेश्वर शर्मा, मिथलेश कुमार, नसीब शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *