नारायणपुर। प्रखंड के रायपुर गांव निवासी मुसन शर्मा ने पारो शर्मा सहित अन्य आठ लोगों पर पारिवारिक विवाद में मारपीट का आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हंगामा करते शराबी गिरफ्तार

नारायणपुर। प्रखंड के नारायणपुर कॉलेज टोला से हंगामा करते एक शराबी मो. शहादत को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मेडिकल जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेजा गया।

पीएचसी का कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण

नारायणपुर। नारायणपुर पीएचसी का मंगलवार को जिला स्तरीय कायाकल्प की टीम ने निरीक्षण किया। डॉ. प्रशांत कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने बताया कि पीएचसी के लेबर रूम, ओटी सहित अन्य जगहों की बारीकी से जांच की गयी। जांच में पीएचसी की पूरी व्यवस्था ठीक ठाक मिली। प्रसव कक्ष के बाहर उपस्थित मरीज से खान पान सहित अन्य जानकारी ली गई। मौके पर डॉ. कुमार दीपक, डॉ. अंकित कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

प्रतिमा का अनावरण

नारायणपुर। एलएनबी जे महिला कॉलेज व इंटर कॉलेज भ्रमरपुर में संस्थापक सचिव पं. उग्रमोहन झा की प्रतिमा का अनावरण प्रताप विश्वविद्यालय राजस्थान के पूर्व कुलपति उग्रमोहन झा, सचिव शंभु दयाल खेतान, सीनेट सदस्य मृत्युंजय सिंह गंगा के हाथों हुआ। इस अवसर पर प्रताप विवि जयपुर के पूर्व कुलपति उग्रमोहन झा ने कहा कि श्री झा हमेशा शिक्षा के प्रति समाज को गरिमा पूर्ण बनाने के उद्देश्य से गांव में महाविद्यालय की स्थापना की। मौके पर प्राचार्य प्रभात रंजन ठाकुर, प्रो सत्यनारायण झा, प्रो प्रदीप कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि भारतेन्दु मिश्रा, प्रो अयुब अली, प्रो जयंत कुमार झा, दिलीप झा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *