भागलपुर : गंगा पार के चार प्रखंड नारायणपुर, बिहपुर, खरीक और नवगछिया के मुखिया और उप मुखिया के तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आरंभ गुरुवार को हुआ। डीआरडीए स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डीपीआरओ ने महिला व बुजुर्ग मुखिया के सहयोग से किया।
Total Downloads: 167
सत्र की शुरुआत करते हुए डीपीआरओ त्रिलोकीनाथ सिंह ने पंचायती राज व्यवस्था के उद्भव व विकास पर प्रकाश डाला। साथ ही संविधान के 73वें संशोधन की जानकारी दी गई। नोडल पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने ग्रामसभा व निगरानी समिति के काम व मुखिया एवं उप मुखिया के अधिकार-कर्तव्यों की जानकारी दी।
बीपीएम प्रतोष कुमार ने अविश्वास प्रस्ताव लाने व उसकी प्रक्रिया के बारे में बताया। ट्रेनर मो. बदरूदोजा ने त्यागपत्र की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस मौके पर नवगछिया के पंचायत राज पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह, रीना कुमारी, सुधांशु कुमार आदि ने भी प्रशिक्षण दिया।

