नारायणपुर। मधुरापुर बाजार के सिताबी चौक के पास 15 सौ रुपए की लेन देन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें लाठी डंडे चले।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने मामले को शांत कराया व जख्मी का पीएचसी में इलाज करवाया। डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायल हुए चार लोगों का इलाज करवाया है, जो खतरे से बाहर हैं।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मारपीट के आरोपी मधुरापुर निवासी विट्टू कुमार व अजीत कुमार को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस मामले में मधुरापुर निवासी सिट्टा कुमार झा ने गांव के ही विट्टू कुमार, अजीत कुमार, सहित ग्यारह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरी ओ विट्टू कुमार ने भी गांव के ही नवीन झा, दीपक झा समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *