मुंगेर से एके-47 बरामद होने के मामले में पटना पुलिस लाइन से गिरफ्तार जवान धर्मवीर कुमार ने मोकामा से लेकर खगड़िया व नवगछिया में हथियार बेचा है। उसने करीब छह-सात बड़े कुख्यातों व रसूखदार लोगों को एके-47 बेचा है। धर्मवीर मंजर आलम उर्फ मंजीत और मंजर के सहयोगी पहले से जानता है। दोनों की मदद से धर्मवीर ने एके-47 खरीदा और इसकी तस्करी की। पुलिस का जवान होने के चलते वह इसका फायदा उठाता था। मुंगेर पुलिस धर्मवीर से पूछताछ करने में जुटी है। उसने कई अहम सुराग इस मामले की जांच कर रही एसआईटी को दी है।
Total Downloads: 115
पुलिस धर्मवीर को साथ लेकर छापेमारी करने में जुटी है। बताया जाता है कि पटना के बाद मुंगेर पुलिस ने दियारा में भी छापेमारी की है। मुंगेर पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि दियारा में जिन कुख्यातों के पास एके-47 है उसे मंजर ने ही अपने तस्करों से बेचवाया है। मुंगेर पुलिस सूत्रों के अनुसार एके-47 तस्करी मामले में धर्मवीर की संलिप्तता सामने आई है।

चार माह पहले गिरफ्तार मंजर के सहयाेगी रिजवान ने ही धर्मवीर के बारे में एसआईटी को बताया था। रिजवान से पुलिस पिछले कई दिनों से पूछताछ करने में जुटी है। उसके ही निशानदेही पर मुंगेर पुलिस पुलिस लाइन पहुंची अौर धर्मवीर को गिरफ्तार कर ले गई। पटना पुलिस लाइन में 2 नवंबर को हुए हंगामा, मारपीट व तोड़फोड़ में वह निलंबित हो चुका है। एके-47 मामले में उसका जेल जाना तय है। उसकी बर्खास्तगी भी तय मानी जा रही है।
एसपी बोले -जल्द मुंगेर से हथियार तस्करी के गिरोह का सफाया होगा
मुंगेर एसपी बाबू राम ने बताया कि जबलपुर से लाकर इतने बड़े पैमाने पर एके 47 की तस्करी से यह साफ होता जा रहा है कि कई दशकों से जबलपुर और मुंगेर का हथियार तस्करी का कनेक्शन रहा है। जल्द ही मुंगेर से हथियार तस्करी के गिरोह का सफाया कर दिया जाएगा। पुलिस तस छापेमारी करने में जुटी है।

