बिहार की राजधानी पटना में नये वर्ष में महावीर मंदिर में आठ हजार किलो लड्डू बनेगा. इस वर्ष एक जनवरी को मंगलवार होने के कारण यह खपत 16 हजार किलो रहा था. लेकिन, नये वर्ष का पहला दिन बुधवार होने के कारण यह खपत कम रहने का अनुमान है. महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि मशीन का इस्तेमाल होने के कारण खपत बढ़ने पर महावीर मंदिर काफी कम समय में लड्डू बनवाने में सक्षम है. लिहाजा उसकी उपलब्धता बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि नये साल में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के लिए अयोध्या के चार पुजारियों को आमंत्रित किया गया है. सुबह पांच बजे मंदिर का गेट खुलेगा. इस अवसर पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर व आसपास में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के लिए भी जिला प्रशासन को लिखा गया है.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 506

एक जनवरी से होगा जियो टीवी पर 24 घंटे प्रसारण

एक जनवरी 2020 से महावीर मंदिर का जियो टीवी पर 24 घंटे लाइव प्रसारण शुरू होगा. इसके लिए महावीर मंदिर में केबल बिछाने का काम चल रहा है. मुंबई से टेलीकॉस्ट करनेवाली दो बड़ी मशीनें भी पटना के लिए मंगलवार को रवाना हो चुकी हैं. आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि उन्होंने जियो टीवी के अधिकारियों को एक जनवरी से लाइव टेलीकास्ट शुरू करने का आग्रह किया है और उन्होंने भी इसके लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही है. यदि किसी वजह से एक जनवरी से 24 घंटे प्रसारण शुरू नहीं हो पाया तो अगले दो-तीन दिनों के भीतर यह शुरू हो जायेगा.

आचार्य कुणाल ने बताया कि इसके लिए मंदिर के आसपास फाइबर केबल डालने में जियो टीवी ने 40 लाख खर्च किया है. साथ ही, वह प्रसारण करने के एवज में मंदिर को सालाना पांच लाख रुपये भी देगा. विदित हो कि मुंबई के सिद्धि विनायक में इस तरह की व्यवस्था पहले से ही लागू है. जियो टीवी का लाइव प्रसारण मोबाइल पर भी देखा जा सकेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *