पटना। पटना से मुंबई जा रहे गो एयर के विमान में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब विमान में तकनीकी खराबी के कारण ऑक्सीजन सप्लाई में दिक्कत आने लगी। विमान में परेशान यात्रियों ने क्रू मेंबर से इसकी शिकायत की, जिसके बाद मुंबई जा रहे विमान को डायवर्ट कर औरंगाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान की आपात लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

विमानन कंपनी से जुड़े सूत्रों की मानें तो पटना एयरपोर्ट से गोएयर की विमान संख्या जी8 -586 ने पटना से तय समय पर उड़ान भरा। विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर ठीक 4.55 बजे उतरना था। उड़ान भरने के बाद अगले एक-डेढ घंटे तक सबकुछ ठीक ही चल रहा था कि ऊंचाई पर उड़ान भर रहे विमान में अचानक हवा का दबाव काफी कम हो गया। शाम चार बजे के आसपास कई यात्रियों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। क्रू मेंबर की मदद से यात्रियों को मास्क के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई दी गई।

बढ़ती समस्या को देखकर विमान के पायलट और सह पायलट ने औरंगाबाद एटीसी से संपर्क कर विमान को वहीं उतारने का निर्णय लिया। एटीसी से संकेत आते ही विमान को मुंबई की बजाय औरंगाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद यात्रियों की सांस में सांस आई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *