भोजपुरी सुपरस्‍टार पवन सिंह अपकमिंग फिल्म ‘वांटेड’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इतने कम समय में ट्रेलर को यू-ट्यूब पर अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।  इस मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्‍म ‘वांटेड’ जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  ट्रेलर को यू-ट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद से उमींद की जा रही है कि यह फिल्म दर्शकों को काफी एंटरटेन करेगी।

बता दें कि ट्रेलर के बाद फिल्म का पहला ऑडियो ट्रैक भी यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। गाने का ऑडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म में पवन सिंह को एक्शन हिरो के रुप में नजर आएंगे। फैंस पहले सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ देख चुकें हैं इसलिए वह पवन सिंह की तुलना सलमान खान से कर रहे हैं। एक न्यूज वेब को इंटरव्यू देते हुए पवन ने कहा कि मेरी तुलना सलमान खान से न की जाए। क्योंकि मेरी फिल्म बॉलीवुड  वांटेड से अलग है। यहीं नहीं मेरे फिल्म के दर्शक भी अलग है इसलिए मै आग्रह करता हुं कि मेरी फिल्म की तुलना दूसरों न करें। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा में सलमान खान भी कहा जाता है।

बता दें, वांटेड इस साल रिलीज होने वाली पवन सिंह की पहली फिल्म है, जो 27 अप्रैल को रिलीज होगी। पवन एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *