टीएमबीयू के इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को टीएनबी कॉलेज के मैदान में खेले गए फाइनल में टीएनबी कॉलेज ने पुरुष और एसएम कॉलेज ने महिला वर्ग का खिताब जीता। पुरुष वर्ग में टीएनबी कॉलेज ने मारवाड़ी कॉलेज को 3-1 से हराया जबकि महिला वर्ग में एसएम कॉलेज ने टीएनबी कॉलेज पर 2-0 से जीत दर्ज की। महिला वर्ग के पहले सिंगल्स में एसएम कॉलेज की अनुप्रिया ने टीएनबी की शालिनी कुमारी को लगातार सेटों में 21-9 और 21-13 से हराया।

इस वर्ग के डबल्स में एसएम कॉलेज की दीपाश्री व राज लक्ष्मी की जोड़ी ने टीएनबी की समीक्षाश्री और शालिनी कुमारी की जोड़ी को 21-12, 21-19 से हराया। पुरुष वर्ग के पहले सिंगल्स में टीएनबी के रितेश ने मारवाड़ी कॉलेज के शेखर सुमन को 21-3, 21-10 हराया। लेकिन दूसरे सिंगल्स में टीएनबी के प्रवेश कुमार को मारवाड़ी कॉलेज के सूर्यकांत प्रताप से 14-21 व 8-21 की हार झेलनी पड़ी।

लेकिन बाद के दोनों मैच जीतकर टीएनबी ने अपना दबदबा बनाए रख। तीसरे सिंगल्स में टीएनबी के रवि रमण ने मारवाड़ी कॉलेज के मिहिर किशोर को 21-6, 21-7 और डबल्स में टीएनबी कॉलेज के रितेश व रवि रमण की जोड़ी ने मारवाड़ी कॉलेज के सूर्यकांत और शेखर सुमन की जोड़ी को को 21-18, 21-9 से हराया। विधायक अजीत शर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी दी। इस माैके पर उन्होंने टीएनबी कॉलेज में 30 लाख की लागत से दो हॉल के निर्माण की बात कही। पुरस्कार वितरण समारोह में प्राचार्य डॉ. संजय कुमार चौधरी, एसएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अर्चना ठाकुर मौजूद थीं।

इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में टीएनबी ने मारवाड़ी और एसएम ने टीएनबी कॉलेज को हराया

टॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी और मौके पर मौजूद शिक्षक।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *