नवगछिया: नगरपारा उत्तर पंचायत के श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में गांधी जयंती पर संत रैदासा फाउंडेशन के प्रोपराइटर अजय रविदास द्वारा पंचायत के पूर्व सैनिकों, मैट्रिक और इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं, खिलाड़ियों, उद्योगपतियों, कलाकारों एवं आशा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र, मेडल, शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इसकी अध्यक्षता नगरपारा उत्तर पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव ने किया। इस दौरान पुलिस पब्लिक मीटिंग का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहपुर इंस्पेक्टर

राजकुमार सिंह, समाजसेवी सह भाजपा नेता गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव, प्रमुख रिंकू देवी, उप प्रमुख अशोक यादव, पूर्व जिला परिषद • राजीव रंजन उर्फ घंटू सिंह, मुखिया संजीव यादव, जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के प्राचार्य रौशन लाल, अजय रविदास आदि रहे।

इस मौके पर आकाशवाणी भागलपुर के कलाकार डा. मनजीत सिंह किनवार, अर्पिता चौधरी, सुजीत कुमार संगम ने अपनी कविताओं से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि राज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस पब्लिक की मीटिंग तभी चरितार्थ होगी जब हम गांधी के अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *