बिहपुर| एसपी निधि रानी ने गुरुवार को बिहपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित केसों की जानकारी और पुराने केसों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही फरार अपराधियों और वारंटियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

थाना परिसर में साफ-सफाई, भूमि विवाद का निपटारा, स्टेशन डायरी अप टू डेट करने और फरियादियों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने के बारे में विस्तार से चर्चा की। मौके पर थानाध्यक्ष सुचित कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। उधर, झंडापुर ओपी में एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने औचक निरीक्षण किया। मौके पर ओपी प्रभारी संतोष कुमार समेत पुलिस बल मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *