हत्या कर अपराधियों ने मृतक के पिता को दी सूचना तुम्हारे पुत्र की हत्या कर दिये हैं आ कर लाश ले जाओ

,, घर से अपहरण कर अपराधियों ने युवक को लाया बरैटा था बहियार

,, अपराधी प्रवृति का का था युवक, दो माह पहले ही जेल से निकला था

,, शुक्रवार को ही दिन के बारह बजे घर से गायब हुआ था रुपेश

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र और मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बरैटा बहियार में बिशु बाबा स्थन के पश्चिम दिशा में मधेपुरा के उदाकिशुनगंज रामखोरा गांव निवासी युवक रुपेश कुमार झा की गोली मार कर हत्या अपराधियों ने कर दी है. घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है. जबकि युवक को उसके घर से शुक्रवार को दोपहर बारह बजे ही अपहरण करके बरैटा बहियार लाया गया था. यह बात भी सामने आयी है कि मृतक रुपेश कुमार झा भी अपराधी प्रवृति का युवक था. सड़क लूट के एक मामले में वह दो माह पहले ही जेल से निकला था. घटना के बाद खरीक और चौसा थाना के बीच सीमा विवाद की भी स्थिति रही. लेकिन वरीय पुलिस पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला खरीक पुलिस को दर्ज करने का निर्देश दिया गया. शनिवार को खरीक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में करवा कर शव परिजनों को सुर्पद कर दिया था. घटना में मृतक के पिता श्रीनंदन झा के लिखित बयान के आधार पर खरीक थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जिसमें मधेपुरा के आलम नगर के सिंटू मंडल व अन्य अज्ञात के विरोध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में मृतक के पिता ने कहा है कि सिंटू मंडल ने ही उसके पुत्र की हत्या अन्य लोगों के साथ मिल कर की है. मृतक के पिता श्रीनंदन झा का कहना है कि शुक्रवार को बारह बजे उसका पुत्र रुपेश पोलोथीन लाने उदाकिशुनगंज गया था. ग्रामीणों ने देखा था कि रुपेश के साथ शुक्रवार को सिंटू मंडल व एक अन्य व्यक्ति भी था और मोटरसाइकिल सिंटू मंडल का ही था. दोपहर बाद मृतक के पिता ने ही रुपेश के मोबाइल पर फोन किया तो उसका मोबाइल स्वीच आफ पाया गया. लेकिन जब बार बार प्रयास किया गया तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल रिसीव किया और कहा कि तुम्हारे पुत्र की हत्या कर दिये हैं. बरैटा बहियार में लाश रखा हुआ है आ कर ले जा सकते हो. इसी सूचना पर मृतक के पिता जब बरैटा बहियार पहुंचे तो उसका पुत्र वहां मृत अवस्था में पाया गया. खरीक के गणेशपुर के संजय साह के खेत में युवक की लाश पड़ी थी. युवक के सर में एक गोली मारी गयी थी. हत्या का सटीक कारण अब तक पता नहीं चला है. हत्या का कारण पुरानी रंजिश, प्रेम प्रसंग व युवक का आपराधिक प्रवृति का होना बताया जा रहा है. यह भी बात सामने आ रही है कि अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से रुपेश को अपने जाल में फंसा कर बरैटा बहियार लाया और वहां उसकी हत्या कर दी गयी. पुलिस को घटना स्थल से कुछ नहीं मिल पाया है. पुलिस रुपेश के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाल रही है. पुलिस का दावा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *