बरौनी-कटिहार रेलखंड के महेशखंूट रेलवे स्टेशन में गुरुवार को रेल मजिस्टे्रट के नेतृत्व में चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में तैंतीस बेटिकट सहित 45 यात्री धराए।

Whatsapp group Join

चेंकिग के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 33 यात्रियों को तथा 12 यात्रियों को अलग-अलग रेलवे एक्ट में मानसी आरपीएफ ने पकड़ा। पकड़ा गया। सभी बेटिकट रेल यात्रियों से जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया। महेशखंूट रेल थानाध्यक्ष शिवशंकर साह ने बताया सभी को रेल मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जुर्माना के बाद सभी को छोड़ दिया गया। बेटिकट रेल यात्रा करते पकडे़ गये 45 रेल यात्रियों से इक्कीस हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गयज्ञ। चेकिंग के बाद रेल यात्रियों में हड़कंप देखा गया। इधर मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर वीएस पांडेय ने बताया कि सभी 12 लोगों को महिला बोगी आदि में अनधिकृत यात्रा में पकड़ा गया। चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

बरौनी-कटिहार रेलखंड के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन महेशखंूट में तीन वषोंर् के बाद मजिस्टे्रट चेकिंग हुई। जानकारी के अनुसार महेशखंूट रेलवे स्टेशन पर तीन साल पहले टाटा लिंक एक्सप्रेस टे्रन में बदमाशों ने एक व्यवसायी को चलती टे्रन में गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद हरकत में आए रेल प्रशासन द्वारा गहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इधर महेशखंूट रेल थानाघ्यक्ष ने रेल यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि रेल को सशक्त बनाने के लिए यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा की सलाह दी

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *