बीते 24 घंटे में जिले में 22.6 एमएम बारिश हाेने के बाद गुरुवार काे बादलाें ने गर्मी से राहत दी। दिन में उमस जरूर हुर्ई मगर तापमान कम हाेने की वजह से लाेगाें ने राहत की सांस ली। माैसम विभाग ने अगने दाे दिनाेंे तक अासमान में बादल की हल्की परत छाए रहने की अाशंका है। माैसम वैज्ञानिकाें ने कहा कि इस दाैरान तापमान 38 डिग्री से अधिक नहीं जाएगा।
Total Downloads: 198
हालांकि उमस की स्तिथि उत्पन्न हाे सकती है। शहर में बीते पांच दिनाें से मानसून अाने के बाद अबतक सिर्फ 32 एमएम बारिश हुई है। मानसूनी बादल सिर्फ बुधवार काे ही जमकर बरसे हैं। इसके बाद दुबारा मानसून कमजाेर हाे गया है। माैसम वैज्ञानिकाें की मानेें ताे मानसून बार-बार कमजाेर हाे रहा है।

राहत की बात ये है कि 30 से एक बार फिर मानसून गति पकड़ सकता है। बीते 24 घंटे में शहर में गर्मी से राहत मिली है। 24 घंटे के मुकाबले शहर के अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार काे शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस अाैर न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

