बिहार के बांका जिले में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में बच्चे की मौत हो गई। घटना बांका थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव की है। बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
Total Downloads: 360
ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का बड़ा भाई भागलपुर गया था। भागलपुर से वह जल भरकर बांका लौट रहा था। उसे भैरमस्थान में शिवलिंग का जलाभिषेक करना था। मृतक अपने बड़े भाई को कुछ सामान देने के लिए सुबह करीब 6 बजे घर से दोस्त के साथ निकला। शंकरपुर गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में चमरेली गांव निवासी 12 वर्षीय नीतीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त संजीव को चोटें आई हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बालू संवेदक महादेव इन्क्लेव धर्मकांटा पर पथराव कर दिया। पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

