सोमवार की दोपहर 12:15 बजे एक बाइक से गिरे बुजुर्ग को केला लदे जीप ने कुचल दिया, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र में मुख्य सड़क पर एक मॉल के पास हुई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस से रिटायर लोदिया निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग महेंद्र सिंह, अपने रिश्तेदार रंजीत कुमार के साथ विद्यापीठ चौक की और से आ रहे थे। मॉल के पास बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक से दोनों सड़क पर जा गिरे।

पीछे से तेज गति से आ रही जीप बुजुर्ग को कुचलते हुए आगे निकल गई। बुजुर्ग की स्पॉट डेथ हो गई, जबकि रंजीत को भी चोटें आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

