कांवरियों से भरी एक कमांडर जीप के चालक को नींद आ गयी जिससे जीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी। इस दुर्घटना में 12 कांवरिये घायल हो गए। सभी वैशाली जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसा बांका के कटोरिया सुईया मुख्य सड़क पर कटोरिया थाना क्षेत्र के तरपतिया के निकट गुरुवार की सुबह हुआ। दुर्घटना में घायल सभी कांवरियों को स्थानीय लोगों ने कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

वैशाली जिला के जन्दाहा थाना क्षेत्र के वहशी दामोदर गांव के 13 लोग कमांडर जीप से बुधवार को बाबधाम के लिए निकले थे। ये सभी लोग सुल्तानगंज पहुंचकर रात दो बजे जल भरकर जीप से बाबाधाम जा रहे थे। इसी क्रम में कटोरिया थाना क्षेत्र के तरपतिया गांव के निकट जीप चालक को नींद आ गई जिससे सड़क किनारे खड़े ट्रक से जीप जा टकरायी। दुर्घटना में पप्पू शर्मा, चंदन कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, देवंती देवी, मनीता देवी, सोहन पासवान, कौशल्या देवी, रवींद्र पासवान, कमली देवी, काशीनाथ गुप्ता, गोविंद पासवान, शोभा देवी शामिल हैं।

सभी वैशाली जिला के एक ही गांव के रहने वाले हैं। दुर्घटना में रवींद्र पासवान का बायां पैर टूट गया है तथा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर घायल लोगों ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। इन लोगों का कटोरिया अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। परिजनों के आने का इंतजार भी किया जा रहा है। कटोरिया पुलिस ने भी सूचना पर जाकर लोगों से जानकारी ली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *