बांका के बेलहर-कटोरिया मुख्य मार्ग पर जिलेबिया मोड़ और बिजिखोरबा के बीच कांवरियों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में सात कांवरिया जख्मी हो गए जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद सभी कांवरियों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 202
बताया जाता है कि सभी कांवरिया सुल्तानगंज से कांवर लेकर बाबाधाम जा रहे थे लेकिन पैदल नहीं चल पाने के कारण रास्ते में ऑटो पर सवार हुए थे। सभी कांवरिया अलग-अलग जगहों के हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

