-भारी बारिश के बीच तेजस्वी यादव ने गया से साइकिल यात्रा की शुरूआत की. सुबह बारिश को देखते हुए कई तरह की अटकलबाजी चल रही थी. जिसे साइकिल यात्रा निकाल कर तेजस्वी ने खारिज कर दिया.तेजस्वी यादव ने महाबोधि मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की. महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना के बाद तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली.

तेजस्वी मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले पर हर हाल में सरकार को घेरना चाहते हैं. तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला. तेजस्वी ने बयान और ट्वीट कर कहा कि बिहार में राक्षस राज है.साथ ही तेजस्वी ने कहा की सीएम नीतीश कुमार की चुप्पी को आपराधिक चुप्पी माना जाएगा. तेजस्वी ने सरकार पर ताबड़तोड़ हमला किया. उन्होंने कहा कि बिहार में आजमां-बेटियों की इज्जत खतरे में है.

उन्होंने आगे कहा कि ऐसाऐसे नहीं चलेगा,बेटियों के लिए लड़ाई अंतिम दौर तक जारी रहेगी.बिहार में रेप की बढ़ती घटनाओं पर नीतीश सरकार को घेरने के लिए तेजस्वी ने साइकिल यात्रा निकालने का फैसला किया था. सरकार के खिलाफ विपक्ष के इस अभियान से जुड़ने के लिए तेजस्वी ने ट्विटर पर बिहार के लोगों के नाम खुली चिट्ठी भी पोस्ट की थी. वहीं इस साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए तेजप्रताप यादव ने पटना में जिम से अपने आवास तक साइकिल चलाकर लोगों से इसमें शामिल होने का आह्वाहन किया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *