ट्रक चालक से तुलसीपुर में मांगी रंगदारी
खरीक : थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर तुलसीपुर यमुनियां चौक के समीप राजस्थान के अरवल निवासी ट्रक चालक कमल सिंह से दबंगो द्वारा रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर चालक ने थाने में एक नामजद दो अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि मैं मजदूर से अपने गाड़ी पर राजस्थान के नेपागंज जाने के लिए लीची लोड करवा रहे थे। इसी दौरान तीन लोग आकर मेरे साथ मारपीट करते हुए रंगदारी की मांग करने लगा। मजदूरों के हस्तक्षेप पर मेरी जान बची।
लूटकांड का आरोपित गिरफ्तार
बिहपुर : जनवरी माह में सोनवर्षा गांव में भारत फाईनेंस इनक्लूजर लिमिटेड के कर्मी से डेढ़ लाख रुपये लूट की घटना हुई थी, जिसमें संलिप्त अप्राथमिकी आरोपी सौरभ उर्फ बौआ चौधरी को खगड़िया जिले के परबत्ता थानाक्षेत्र अगुवानी डुमरिया स्थित घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके पास से एक बाइक भी मिली है।

बहुजन चिंतन शिविर शुरू
बिहपुर : बिहपुर के खादी भंडार परिसर स्थित युसुफ मेहर अली सेंटर के कार्यालय में षनिवार को दो दिवसीय राज्यस्तरीय बहुजन चिंतन षिविर षुरू हुआ।जिसका संचालन गौतम कुमार प्रीतम ने किया।


