बिहपुर : बिहपुर के मधुसूदन सवरेदय प्लस टू हाइस्कूल में 11वीं कक्षा के कला एवं विज्ञान विषयों की वार्षिक परीक्षा आठ मई से शुरू होगी। प्रभारी प्रधानाध्यापिका आषा कुमारी ने बताया कि परीक्षा 14 मई तक चलेगी।

भाजपा नेता सियाशरण चौधरी उर्फ बूचो बाबू का निधन

बिहपुर : प्रखंड के झंडापुर निवासी भाजपा नेता सियाशरण चौधरी उर्फ बूचो बाबू (68) का सोमवार की देर रात हृदयगति रूकने से निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही मंगलवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रूपेष कुमार रूप समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इनमें महंत नवलकिशोर दास, प्रो.भोला कुंवर, गोपाल चौधरी, मुत्युंजय पाठक, भोला चौधरी आदि शामिल थे।

हत्या के मामले में गिरफ्तारी

बिहपुर : प्रखंड के हरियो गांव से बिहपुर पुलिस ने छापेमारी कर आषीश कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे सजौर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आषीश कुमार सजौर थानाक्षेत्र के श्यामकिशोर साह हत्याकांड में अप्राथमिकी आरोपित है। 23 अगस्त 2018 को श्यामकिशोर साह की हत्या हुई थी। उसका शव खगड़िया के पसराहा थानाक्षेत्र से बरामद हुआ था। श्यामकिशोर अपने घर में ग्राहक सेवा केन्द्र चलाता था।

शिक्षक को दी गई विदाई

नारायणपुर : प्रखंड के बालिका मध्य विद्यालय मधुरापुर से सेवानिवृत्त शिक्षक बालकृष्ण शर्मा को विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक रघुनंदन कुमार झा, कुमार विवेकानंद आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *