बिहपुर : बिहपुर के हरियो महेशपुर में एक महिला की बुधवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद नवगछिया अनुमंडल का पूरा प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है। महिला के संपर्क में आए 50 लोगों की जांच की जाएगी।

गुरुवार को एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, बिहपुर बीडीओ सतीश कुमार, सीओ रामजपी पासवान व थानाध्यक्ष रणजीत कुमार दल बल के साथ हरियो पहुंचे। तीन किमी एरिया को सील करते हुए ग्रामीणों से घरों में रहने की अपील की। मौके पर मुखिया चंचला देवी और प्रतिनिधि पवन साह भी थे। गांव स्थित मध्य महेशपुर में बने क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। वहां रहे लोगों से सुविधाओं की जानकारी ली। एसडीओ ने बताया कि सील हुए क्षेत्र में सभी प्रकार की आवाजाही बंद रहेगी। तीन किमी के बाद वाले दो किमी क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। इस जोन में लॉकडाउन के सभी सरकारी निर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे। कोरोना पॉजिटिव महिला के घर को एपी सेंटर माना गया है।

एसडीओ ने बताया कि बिहपुर पीएचसी के प्रभारी डॉ. मुरारी पोद्दार समेत एक दर्जन स्वास्थ्यकर्मी और कोरोना पॉजिटिव महिला के सपंर्क में आने वाले उसके रिश्तेदार समेत 50 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा है। इसके अलावा हरियो गांव में मार्च महीने से अब तक बाहर से आए सभी लोगों की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर आगे की व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि तीन किमी एरिया के दायरे में मड़वा पूरब, मड़वा पश्चिम व झंडापुर पश्चिम पंचायत समेत अन्य कुछ गांव भी आएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

One thought on “बिहपुर : कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए 50 लोगों की होगी जांच, बफर जोन घोषित -Naugachia News”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *