बिहपुर । बिहपुर बाजार स्थित इंडेन गैस एजेंसी के ऑफिस में घुसकर कुछ लोगों ने शुक्रवार को संचालक पर हमला कर कैश बॉक्स से 75 हजार रुपये निकाल लिये। इस मामले में एंजेंसी के संचालक ने रविवार को बिहपुर थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Total Downloads: 105
गैस एजेंसी संचालक मो. शमशाद आलम ने बिहपुर निवासी मो. हसीब उर्फ कैलु, मो. सोहेल राइन, मो. जफीर राइन, मो. जहीर राइन व मो. सैफ अली को नामजद करते हुए आरोप लगाया कि 2 सितंबर को बिहपुर बाजार स्थित इंडेन गैस एजेंसी के ऑफिस में मो. हसीब उर्फ कैलु आया और मुझसे गैस कनेक्शन में आधार लिंक हटाने को लेकर जिरह करने लगा। जिरह करते-करते वह गालीगलौज और मारपीट पर उतारू हो गया।
वहीं शोर सुनकर लोगों ने उसे समझाया भी, लेकिन उसने अपने परिजनों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद अन्य नामजद मेरे ऑफिस में घुस आए। सैफ ने मेरे सिर पर लोहे के रॉड से प्रहार कर दिया। जिससे मेरा सिर फट गया। मैं बेहोश होकर गिर गया। तब सोहेल, जफीर और जहीर ने रॉड और लात-घूंसे से वार किया और कैश बॉक्स से दिनभर का कलेक्शन 75 हजार रुपया भी निकाल लिया।

इनलोगों ने जाते -जाते धमकी दिया केस करोगे तो अगला अंजाम इससे भी बुरा होगा। इससे घटना से पूर्व मेरे ऑफिस में आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये धमकाया था। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया मामले को लेकर केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।
