हरिओ पंचायत के गोविंदपुर मुशहरी में कोसी नदी का कटाव तेज हो गया है। दो दिनों में 17 लोगों के घर कटाव की भेंट चढ़ गये और एक दर्जन से अधिक घरों पर खतरा मंडरा रहा है। नदी का रौद्र रूप देखकर शनिवार को लोग अपने-अपने आशियाने को तोड़कर सामान सुरक्षित जगह पर ले जाने लगे।

ग्रामीणों ने बताया कि कटाव पश्चिम एवं दक्षिण दिशा से ज्यादा हो रहा है। फिर भी अब तक हमें देखने तक कोई नहीं आया है। इसी तरह कटाव होता रहा तो हमारे गांव का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। लोगों ने सरकार से जल्द मदद करने की गुहार लगायी है।

फाइल फोटो

बताया कि अब तक राजू ऋषिदेव, राजेश ऋषिदेव, प्रसादी ऋषिदेव, दुलारी देवी, शालिग्राम ऋषिदेव, अवधेश ऋषिदेव, सुधो ऋषिदेव, उदय ऋषिदेव, राहुल ऋषिदेव, माधव ऋषिदेव, फूलो ऋषिदेव व पंकज ऋषिदेव के घर कट चुके हैं। वहीं मुखिया प्रतिनिधि पवन साह, वार्ड सदस्य गुरुदेव ऋषिदेव, विजय ऋषिदेव एवं महेंद्र ऋषिदेव ने बताया कि अब कटाव के मुहाने पर पर करीब एक दर्जन लोगों के घर हैं। बताया कि हमलोग अपने खून-पसीने की कमाई से बनाये घर को खुद तोड़कर हटा रहे हैं। बाढ़ नियंत्रण विभाग के एसडीओ विजय कुमार अलवेला ने बताया कि गोविंद मुशहरी का काम हमारे क्षेत्र में नहीं आता है। डीएम के आदेश के बाद ही बचाव कार्य किया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *