खरीक| बिहपुर प्रखंड के मड़वा पूरब (औलियाबाद) पंचायत में मनरेगा योजना के नाम पर जमकर लूटखसोट करने का मामला सामने आया है। धरातल पर कार्य की नींव भी नहीं रखी और योजना की पूरी राशि निकाल ली गई। सिर्फ कागज पर योजना चल रही है। वो भी एक नहीं बल्कि अलग-अलग कई योजनाओं में ऐसा किया गया है।
Total Downloads: 202
सभी मामले मनरेगा योजना से जुड़े हैं। उक्त आरोप लगाते हुए उक्त पंचायत निवासी राहुल राज ने प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम व डीडीसी को आवेदन देकर पुरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

आवेदन में इस बात का उल्लेख किया है कि पंचायत के कई पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों ने मिलकर पंचायत में मनरेगा योजना के तहत होने वाले कार्य का बगैर नींव रखे ही सिर्फ कागज पर उक्त मद की राशि उठाव कर आपस में बंदरबांट कर लिए। इसके कारण लोगों को उक्त योजना की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

