नवगछिया। अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक की उपस्थिति में बिहपुर प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ। रीमा देवी कड़े संघर्ष के बाद प्रमुख पद पर काबिज हुईं। रीमा देवी को 9 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी पूनम देवी को 8 मत मिला। रीमा देवी के प्रस्ताव ललन कुमार मंडल और समर्थक नेहा प्रवीण थीं।
Total Downloads: 329
वहीं उपप्रमुख चुनाव में एनामुल हक को 9 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अमन आनंद को 8 मत मिले। एनामुल हक के प्रस्तावक दिनेश ऋषि देव और समर्थक नगीना खातून थीं। पदाधिकारी ने सभी पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलायी और प्रमाण पत्र दिये।
नवगछिया। अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल और पर्यवेक्षक रामाशीष प्रसाद की देखरेख में खरीक प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ। खरीक प्रखंड में शंकर प्रसाद यादव निर्विरोध प्रमुख चुने गए जबकि मजहरूल हक निर्विरोध उपप्रमुख चुने गए।

शंकर प्रसाद यादव के प्रस्तावक अशोक दास और समर्थक सुबोध यादव थे। वहीं उपप्रमुख मजहरूल हक के प्रस्तावक शेखुल हक और समर्थक बिंदेश्वरी पासवान थे। इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी ने सभी पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलायी और प्रमाण पत्र दिया।
