बिहपुर प्रखंड स्थित मधुसूदन सर्वोदय इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को जीविका के द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना रोजगार सह परामर्श मेले का आयोजन किया गया।

मेले में ठंड रहते हुए भी युवक युवतियों की खासी भीड़ जॉब की तलाश में दिखी। रोजगार मेले में सिक्यूरिटी गार्ड, सेल्स मेन , नवभारत फर्टिलाइजर,शिव शक्ति फर्टिलाइजर रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस, निफोन ने अपना स्टाल लगाया था। भास्कर के काउंटर पर युवाओं की काफी भीड़ थी। मेले में दस कंपनी ने भाग लिया । मौके पर बताया गया की जीविका के द्वारा ओआइसीसि भागलपुर ,एडुकेट बांका ,सत्यम सलूजा फाउंडेशन फरीदाबाद , भगवान महावीर सेंटर छत्तीसगढ़ के ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग के साथ साथ युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा । मेले में बिहपुर प्रखंड के अलावे दूसरे प्रखंड से भी युवक पहुंचे थे ।

रोजगार मेले का उद्घाटन प्रमुख रीमा देवी व जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार सुमन ने दीप जलाकर किया । इस मौके पर महंथ नवल किशोर दास , भाजयुमो के प्रखंड महामंत्री चंद्रकांत चौधरी ,जीविका प्रबंधक संस्थागत विकास, संतोष कुमार , स्नेहा शर्मा ,प्रबंधक रोजगार अजय रंजन , प्रखंड परियोजना प्रबंधक अजय कुमार, समन्वय रविश सिंह, सुष्मिता कुमारी, संजीव कुमार ,रंजीत कुमार की सक्रिय भूमिका देखी गयी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *