नवगछिया – जस्टिस कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट लागू करने को लेकर ग्रामीण डाक सेवक पांचवें दिन शनिवार को भी हड़ताल पर रहे. इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्य डाक घर परिसर में धरना प्रदर्शन किया. वे केन्द्र सरकार के विरोध में नारे बाजी कर रहे थे. हड़ताल से नवगछिया के लगभग 100 से ज्यादा डाक घरों में डाक सेवाए पूरी तरह से ठफ है. ग्रामीण डाक कर्मी श्रवण कुमार साह ने कहा कि हम लोगों की 8 सूत्री मांगे हैं.
Total Downloads: 192
सरकार हमारी मांगों को जब तक पूरा नहीं करती है तब तक हम लोगों का हड़ताल जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि हम लोगों की मुख्य मांगें कमलेश चंद्रा की सिफारिश को 1 जनवरी वर्ष 2016 से लागू किया जाए, ग्रेच्युटी की सीमा एक लाख पचास हजार से बढ़ाकर पांच लाख किया जाए, ग्रुप बीमा की रकम को पांच लाख किया जाए, प्रत्येक जीडीएस की वार्षिक छुट्टी 30 दिन की जाए, गर्भवती जीडीएस का मातृत्व अवकाश 180 दिन सालाना किया जाए,12, 24 एवं 36 वर्ष की सेवा पूरी करने पर अतिरिक्त वेतन वृद्धि की जाए,

प्रत्येक जीडीएस को कम से कम दो बच्चे का शिक्षा भत्ता छह हजार प्रति बच्चे की दर से दिया जाए, पुरानी पेंशन का लाभ जीडीएस को भी दिया जाए. मौके पर श्रवण कुमार साह, मनोज कुमार चौधरी, दिलीप कुमार सिंह, दिनेश साह, रविशंकर सिंह, सुनील कुमार यादव, अजय राय, अमृत कुमार, यादव, आशीष कुमार, सौरभ कुमार, बिरंची मंडल, पवन कुमार, राजेंद्र मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

