बिहार में आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाये रहेंगे. कुछ जगहों पर बादल गरजेंगे तो कुछ जगहों बरसेंगे मेघ. मौसम विभाग के मुताबिक हल्की पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है. बिहार के भभुआ और बक्सर जिले के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. 16 मार्च को राज्य के उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.
Total Downloads: 344
उसके बाद 17 मार्च को राज्य के दक्षिणी भाग और उत्तर पश्चिम भागों के एक दो स्थानों पर बिजली के साथ मेघ गर्जन और हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. शेष भागों में भी एक दो स्थानों पर बिजली के साथ मेघ गर्जन और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है. बिहार के अधिकतम तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. उसके अलावा तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है.
किसानों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से किसानों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि किसानों को 17 से 21 मार्च तक अलर्ट रहने की जरूरत है. इस दौरान अधिकतर जगहों पर मध्यम स्तर की बारिश होगी. ये बारिश 10 एमएम और 40 एमएम रिकॉर्ड की जा सकती है. इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात होने के साथ मेघ गर्जन की संभावना है. कुछ जगहों पर ओला वृष्टि हो सकती है. मौसम विभाग ने किसानों को कहा है कि रबी फसल की कटाई का समय है. इसलिए किसान सावधान रहे. अपने कटे हुए फसल की बचाव करें. सुरक्षित स्थानों पर उसे भंडारण करें. खराब मौसम में पशुधन को घर से बाहर नहीं रखें.

