बिहार के स्‍कूल शिक्षकों के लिए यह राहत भरी खबर है। प्लस टू एवं हाईस्कूल के शिक्षकों के वेतन की राशि कोषागार से निकालने पर लगी रोक हटा ली गई है। रोक हटाने पर महालेखाकार और वित्त विभाग की रजामंदी मिल गई है।

चालू वित्तीय वर्ष में प्लस टू एवं हाई स्कूल के शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन के लिए सरकार ने 9.87 अरब रुपये स्वीकृत किए थे। बहुत से जिलों ने बीते वित्तीय वर्ष में आवंटित राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र सरकार को समय पर नहीं सौंपा था। जिलों की लापरवाही को देखते हुए कोषागार से राशि निकासी पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन,, सरकार ने नियमों को शिथिल करते हुए राशि निकासी पर लगी रोक हटा ली है।

राशि निकासी करने वाले प्रशासी विभाग को सरकार ने निर्देश दिए हैं कि वे राशि का उपयोग करने के बाद 31 मार्च तक हर हाल में उपयोगिता प्रमाणपत्र अवश्य सौंप दें।

राशि जारी होने के बाद करीब 35 हजार प्लस टू और माध्यमिक शिक्षक तथा 18 सौ पुस्तकालयाध्यक्षों को वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *