पटना : होली पर्व को देखते हुए कई एयरलाइन कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष रियायत देने की घोषणा कर दी है। इनमें प्रमुख रूप से गो एयर, एयर एशिया और जेट एयरवेज आदि हैं।

गो एयर घरेलू रूट्स के लिए डिस्काउंट के तहत 991 रुपये की शुरुआती कीमत में टिकट की पेशकश की है। एयर एशिया स्पेशल प्रोमोशनल योजना के तहत टिकट पर 20 फीसद तक की छूट दे रखा है। जेट एयरवेज भी चुनिंदा रूट्स पर टिकट पर 20 फीसद की रियायत दे रहा है। इन विमान टिकटों को एयरलाइन की वेबसाइट से बुक किया जा सकता है।

गो एयर घरेलू फ्लाइट टिकट 991 रुपये की शुरुआती कीमत पर दे रही है। यह चुनिंदा रूट्स के लिए ही वैध है। एयरलाइन के अनुसार यह डिस्काउंट ऑफर होली लॉन्ग वीकेंड स्कीम का हिस्सा है। ग्राहक एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान कर 10 फीसद का अतिरितक् छूट लाभ उठा सकते हैं।

बागडोगरा से गुवाहाटी तक के लिए टिकट 991, चेन्नई से कोच्चि तक के लिए 1120, गुवाहाटी से बागडोगरा तक के लिए 1291, बेंगलुरु से कोच्चि तक के लिए 1390, पटना से राची तक के लिए 1560 रुपये रखी गई है।

एयर एशिया स्पेशल प्रमोशनल स्कीम के घरेलू रूट्स की टिकट पर 20 फीसद का रियायत दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत आखिरी टिकट 25 फरवरी, 2018 तक बुक की जा सकती है। एयर एशिया बेंगलुरु, नई दिल्ली, चेन्नई, विशाखापतनम के रूट्स पर छूट दे रहा है। इसके तहत 26 फरवरी, 2018 से 31 जुलाई 2018 तक के बीच यात्रा की जा सकती है।

जेट एयरवेज होली ऑफर के तहत चुनिंदा रूट्स पर फ्लाइट टिकटों पर 20 फीसद तक की कटौती दे रहा है। इस ऑफर का लाभ प्रीमियम और इकोनॉमी क्लास पर उठाया जा सकता है। उक्त सभी बातों की जानकारी कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil