मधेपुरा रेल इंजन कारखाना में फर्जी बहाली के नाम पर लोगों को ठगने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। मधेपुरा इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव सोसायटी (एमइलएलएस) के नाम से मधेपुरा इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव रेल इंजन फैक्ट्री की फर्जी वेबसाइट बनाकर कारखाना में विभिन्न पदों की बहाली के लिए आवेदन मांगा जा रहा है। आवेदन के साथ 350 एवं 250 रुपया भी लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब तक कई लोग ठगी के शिकार हो चुके हैं। रेल इंजन कारखाना में नौकरी के नाम पर उत्साहित लोग काफी संख्या में यह फॉर्म जमा कर चुके हैं।

अब तक लोगों से लाखों रूपये की ठगी की जा चुकी है। मधेपुरा इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव सोसायटी के द्वारा रेल इंजन फैक्ट्री इलेक्ट्रिक एक बिना पत्रांक का रेलवे का अधिसूचना सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें 14,110 पदों के लिए बहाली के लिए वेकैंसी निकलने की बात कही गई है। इसमें अभियंता, सुपरवाइजर, तकनीशियन, वेल्डर एवं हेल्पर का पद शामिल है। अधिसूचना में कहा गया है कि अनुबंध के आधार पांच वर्षो के लिए एल्सटॉम कंपनी द्वारा भर्ती किया जाएगा। इसमें अभ्यर्थियों को मेल्स ओआरजी डॉट इन वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है।

लाखों रूपये की जा चुकी है ठगी :

इस बेवसाइट के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन हो रहा है। इसमें सहायक इंजीनियर व सुपरवाइजर के लिए 350 तथा अन्य पदों के लिए 250 रुपये ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। जारी अधिसूचना में आवेदन प्रारंभ की तिथि 14 जुलाई दी गई है, वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित है। साथ ही इसमें चयन इंटरव्यू के आधार पर होने की बात कहीं गई है। इस बेवसाइट के माध्यम से लाखों की ठगी की जा चुकी है।

अगस्त से गुड्स ट्रेन को रफ्तार देगी मधेपुरा निर्मित इंजन

रेल इंजन कारखाना द्वारा अभी ऐसी कोई वैकेंसी नहीं निकाली गई है। नौकरी के नाम पर किसी संगठित गिरोह द्वारा इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया जा रहा है। मामले की जानकारी अब तक नहीं थी। ठगी के इस मामले में स्थानीय जिला प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *