बलिया थाना पुलिस ने मनशेरपुर गांव से चंद्र किशोर शर्मा नामक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बेगूसराय – अंजनी कश्यप, व्हाटसऐप पर इश्क लड़ाना बेगूसराय के एक युवक को खासा महंगा पड़ा और उसे इसकी कीमत हवालात पहुंच कर चुकानी पड़ी. दरअसल आरोपी युवक चंद्र किशोर शर्मा को व्हाट्सएप पर कटिहार में पदस्थापित एक महिला पुलिसकर्मी से एक तरफा प्यार हो गया. प्यार जुनून में तब्दील हो गया लेकिन जुनून ने उसे सीधे जेल का रास्ता दिखा दिया.

चन्द्रकिशोर को सोनी कुमारी नाम की महिला पुलिसकर्मी जो कटिहार में पदस्थापित है का किसी तरह व्हाट्सएेप नंबर मिल गया. इसके बाद चन्द्रकिशोर ने एक तरफा प्रेम कहानी का तानाबाना बुन दिया लेकिन महिला पुलिसकर्मी इसे लगातार नकारती रही और युवक को समझाती रही लेकिन युवक नहीं माना. उसने महिला सिपाही को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजना शुरू कर दिया जिसके आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया.

बलिया थाना पुलिस ने मनशेरपुर गांव से चंद्र किशोर शर्मा नामक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक पर आरोप है कि वो कटिहार जिले में तैनात एक महिला सिपाही को व्हाट्सएेप और फेसबुक के जरिए लगातार अश्लील वीडियो भेज रहा था. इसी को लेकर महिला सिपाही ने कटिहार में एक मामला दर्ज कराया था. पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *