नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने और एक किशोरी से दुष्कर्म किए जाने के चर्चित मामले में भोजपुर पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया था उसने बड़ा खुलासा करते हुए खलबली मचा दी है। उसने भोजपुर जिले के एक विधायक से अपना गहरा संबंध होने की बात बतायी है और कहा है कि वह अक्सर विधायक के पास जाती थी। इसके साथ ही पीड़िता किशोरी ने भी विधायक शब्द का प्रयोग किया है लेकिन नाम नहीं बताया है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 506

अब इस खुलासे के बाद पुलिस की टीम की नजर उस विधायक पर है। पुलिस टीम पीडि़त किशोरी को पटना ले जाकर विधायक के फ्लैट का भौतिक सत्यापन कराएगी। इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी सुशील कुमार ने कहा कि मामला अभी अनुसंधान के अंतर्गत है। जांच में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो निश्चित रूप से हर हाल में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, कोर्ट में बयान से पहले पुलिस ने पीडि़त किशोरी का 161 के तहत स्वीकारोक्ति बयान लिया है। पुलिस को दिए गए बयान में किशोरी ने पटना सचिवालय स्थित एक फ्लैट का नंबर बताया है जो एक विधायक का बताया जा रहा है। लेकिन, कोर्ट के समक्ष दिए गए 164 के बयान में विधायक का नाम नहीं बताए जाने से पुलिस ने अब भौतिक सत्यापन कराए जाने का निर्णय लिया है। पुलिस यह पता करने का प्रयास करेगी कि संबंधित फ्लैट किसके नाम पर है और उसमें कौन-कौन रहता है।

बयान में विधायक, इंजीनियर से लेकर शराब कारोबारी की चर्चा

आरा के कबीरगंज मठिया निवासी 12 साल की नाबालिग किशोरी का कोर्ट में 164 के तहत दो रोज पहले बयान दर्ज कराया गया था। सूत्रों के अनुसार, पीडि़त किशोरी ने कोर्ट में जो बयान दिया हैं उसमें विधायक, इंजीनियर एवं पटना के एक शराब कारोबारी द्वारा उससे दुष्कर्म की बात कही गई है।

अपने बयान में किशोरी ने कहा है कि लाली नामक लड़की ने उसे अनीता से मिलवाया था। जिसके बाद अनीता उसे झांसा देकर पटना बाईपास रोड स्थित आवास पर ले गई थी। जहां उसे रखा गया। इसके बाद विधायक, इंजीनियर एवं शराब कारोबारी के यहां उसे ले जाया गया था जहां उसके साथ गंदा काम हुआ।

सेक्स रैकेट संचालिका से एक विधायक का रहा हैं पुराना संपर्क

आरा जेल में बंद सेक्स रैकेट की संचालिका अनीता का भोजपुर के एक विधायक से पुराना संपर्क रहा है। आरोपी महिला ने पुलिस के समक्ष 161 के तहत दिए गए बयान में इसका खुलासा किया है। अपने स्वीकारोक्ति बयान में अनीता ने बताया है कि उसकी शादी साल 2003 में संदेश थाना क्षेत्र के मनियक्ष गांव के संजय राम के साथ हुई थी। 2013 में तलाक हो गया था।

इसके बाद आरा के महावीर टोला स्थित एक डॉक्टर के नर्सिंग होम में साफ-सफाई करती थी। यहीं किराए पर कमरा ले रखा था। बाद में काम छूटने के बाद भोजपुर के एक विधायक के यहां साफ-सफाई करने लगी थी। बाद में वह पटना में बस स्टैंड के पास रहने लगी।

इस दौरान वह संजय पासवान उर्फ पंडित उर्फ जीजा के संपर्क में आई थी। संजय ने नौकरी लगाने के बहाने देह व्यापार के धंधे में ढकेल दिया। पटना के बेउर थाने के कैलाश नगर के संजय पंडित के संपर्क में आने के बाद उसने और लड़कियों को धंधे से जोड़ा। हालांकि, संजय अभी फरार है।

दिन में रुकने पर 1500, रात में रुकने के लिए मिलते थे 6000 रुपये

गिरफ्तार अनिता देवी ने पुलिस को बताया कि इस धंधे में लिप्त लड़कियों को दिन में जाने के लिए 1500 रुपये और रात में रुकने के लिए छह हजार रुपये मिलते थे। पकड़े गये संजीत संजय के कहने पर लड़कियों को उनके द्वारा बताये गये ठिकाने पर पहुंचाता था। इसके एवज में उसे कमिशन के रूप में एक हजार रुपये मिलते थे।

सोशल मीडिया पर विपक्ष के विधायक का जिक्र

चर्चित मामले में सोमवार को पूरे दिन विपक्ष के एक विधायक का जिक्र पूरे दिन सोशल मीडिया पर चलता रहा। जिसे लेकर राजनीतिक से लेकर प्रशासनिक महकमे में पूरे दिन हलचल मची रही। लेकिन, पुलिस अफसरों ने यह कह कर इस पर विराम लगा दिया कि 164 के बयान में पीडि़त किशोरी ने किसी विधायक का नाम नहीं बताया है। केवल विधायक कहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *