बिहार में 2062 पदों पर चयनित सब-इंस्पेक्टर अभ्यर्थियों को जिलों में तैनाती दे दी गयी है. गुरुवार को बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में उन जिलों का आवंटन किया गया है जहां चयनित अभ्यर्थियों को तैनाती मिली है. सभी अभ्यर्थियों को उनके गृह जिला से अलग जिले में तैनात किया गया है. जिला आवंटन के बाद अब सभी अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेकर अपना योगदान देंगे.

बिहार पुलिस के 2446 पदों पर दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक की नियुक्ति का मामला काफी गरमाया रहा. सब इंस्पेक्टर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग का लंबा इंतजार करना पड़ा. मेरिट लिस्ट से जुड़ा विवाद पटना हाइकोर्ट तक पहुंच गया था. इस बीच कोर्ट से यह आदेश आया था कि जबतक अगली सुनवाई ना हो तबतक के लिए इस वैकेंसी की ज्वाइनिंग पर रोक लगा दी जाए.

यहां डाउनलोड करें पूरी सूची…

Sub inspector list.pdf

download

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *